खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के खनियांधाना कस्बे में आज एक मारूति बैन में गैस रिफिलिंग करते समय अचानक कार में आग लग गई। जिससे कार कुछ ही देर में राख में तब्दील हो गई। इस मामले की सूचना पर फायरविग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायर विग्रेड आने से मकान बच गया वरना बडा हादसा तय था।
जानकारी के अनुसार घनश्याम साहू पुत्र देवलाल साहू निवासी वार्ड नंबर 2 खनियांधाना अपने घर के बाहर ही पम्प के जरिए अपने घर में ही मारूति बैन में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। पास में ही कुछ बुजुर्ग आग ताप रहे थे। गैस रिफिलिंग के दौरान सिलेण्डर से गैस का रिसाब होने लगा। जिसे पास ही जल रही आग ने पकड लिखा। कुछ देर में तो कार राख के ढेर में कन्वर्ड हो गई। इस हादसे में मकान में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि समय पर फायर विग्रेड पहुंचगई। जिससे मकान बच गया। बरना बडा हादसा तय था।