शिवपुरी पुलिस ट्रांसफर: विधायक के कारण सिकरवार हटाए, भदोरिया को चार्ज | Shivpuri news

Bhopal Samachar
शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने अपने विभाग की सर्जरी करते हुए कई थाना प्रभारी इधर से उधर किये है। जिसमें विधायक के विरोध के चलते थाना प्रभारी इंदार रविन्द्र सिंह सिकरवार को हटाकर उनके स्थान पर पुलिस लाइन में पदस्थ टीआई आलोक भदौरिया को इंदार थाना प्रभारी बनाया गया है।

इसके साथ ही टी आई मनीष शर्मा को पुलिस कंट्रोल रूम से थाना प्रभारी बदरवास बनाया है।रविन्द्र सिंह सिकरवार को इंदार से सिरसौद थाना प्रभारी बनाया है। सिरसौद थाना क्षेत्र रघुवीर धाकड़ को कोलारस थाने में पदस्थ किया है। एस आई बदन सिंह पाल को कोलारस थाने से चौकी प्रभारी भटनावर बनाया है।पुलिस लाइन में पदस्थ एस आई नीरज राणा को लुकवासा चौकी प्रभारी बनाया है। लुकवासा चौकी प्रभारी रामेश्वर शर्मा को कोलारस थाने में पदस्थ किया है।

कोतवाली में पदस्थ एस आई उमेश उपाध्याय को पिछोर थाने भेजा गया है। कोलारस थाने में पदस्थ एस आई पृथ्वीपाल सिंह परमार को देहात थाने में पदस्थ किया है।इसके साथ ही भटनावर चौकी प्रभारी एस आई श्याम सिंह जादौन को पोहरी थाने में पदस्थ किया है।
G-W2F7VGPV5M