शिवपुरी। खबर जिले के परिवहन विभाग से आ रही हैं। मामला विधानसभा चुनावो में मतदान कर्मियो की सुरक्षा को लेकर आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि विधानसभा चुनाव में आरटीओ शिवपुरी ने मतदान दलो को भेजने के लिए जो गाडिया उपलब्ध कराई थी,उसम में गंभीर लापरवाही बरती हैं। इसमें मतदान कराने जा रहे मतदान कर्मियो की जान भी जा सकती थी। ऐसी ही एक शिकायत मय सबूत के चुनाव आयोग को शिकायत की गई हैं।
जैसा कि विदित हैं कि मध्यप्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव 2018—2019 में शिवपुरी जिले की 5 विधानसभा क्षेत्र में बीते महीनें दि. 28-11-2019 को मतदान। जिसमें मतदान कर्मियों के साथ लपरवाही बरतनें का मामला सामने आया को मतदान स्थल तक ले जाने एवं वापिस लाने एवं पर्यवेक्षकों हेतु वाहन अधिग्रहण कर उपलब्ध कराने का कार्य जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी को सौंपा गया था।
जिला परिवहन अधिकारी शिवपुरी द्वारा सौंपे गए कार्य में गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाया गया। लापरवाही पूर्वक कई ऐसी वाहन थे, जिनके फिटनेस प्रमाण पत्र वैध नहीं थे जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी। मतलब ऐसी वाहन जो यात्री परिवहन हेतु फिट नहीं थी फिर भी उन वाहनों को मतदान कर्मियों एवं पर्यवेक्षकों हेतु उपलब्ध कराया गया।
इन वाहनों में यात्रा करना खतरनाक माना जाता है। इन वाहनों की दुर्घटना होने की सम्भवना अधिक होती है ऐसी वाहनों से मतदान कर्मियों को मतदान यात्रा करवाना उन की जान से खिलवाड़ करने जैसा है।
कोलारस विधानसभा हेतु वाहन क्रमांक MP33-PF1008, MP33-P1166,MP33-T0477, MP33-T0884 पोहरी विधान सभा में MP09-FA4372,MP33-P0317 करेरा विधानसभा में MP41-P 0699 शिवपुरी विधानसभा मैं MP09T8653, MP33-T0753,MP33-T0579 जिला परिवहन अधिकारी ने अधिग्रहित कर जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपी थी। इसके अतिरिक्त कई वाहन ऐसे भी जो सरकारी नियम के हिसाब से अनफिट थे।
इन सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाण पत्र मतदान दिनाक को वैध नहीं थे। यानि अनफिट वाहन चुनाव कार्य हेतु उपलब्ध कराये गए थे। शिकायत कर्ता ने उक्त सभी जानकारी सुचना के अधिकार तहत जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी से प्राप्त की है।
परिवहन विभाग ने अपने ही विभाग के बनाए गए नियम को फ्लो नही किया हैं,अगर चुनाव तत्काल के किसी भी कार्यक्रम में अनफिट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती। अगर आरटीओ शिवपुरी ही अपने विभाग के नियमो को फॉलो नही करेंगी तो फिर वह जनता से कैसे नियम फॉलो करने की उम्मीद करेंगी।

