दारू के नशे में धुत्त पत्नि के साथ मारपीट,पिता ने रोका हो होठ चबा लिया | pichhore news

पिछोर। खबर जिले के पिछोर विधानसभा के भौती थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागुली से आ ही हैं कि एक शराबी बेटे ने नशे में धुत्त होकर अपने पिता पर हमला बोल दिया। बताया गया हैं कि बेटे ने पिता के साथ मारपीट करते हुए उसके मुंह पर दांतो से काट लिया। 

जानकारी के अनुसार भौती थाने के अतंर्गत आने वाले गांव नागुली में निवासरत आशाराम जाटव दारू के नशे में धुत्त होकर अपने घर में अपनी पत्नि के साथ मारपीट कर रहा था,तभी आशाराम के पिता भूरा जाटव घर आ गए और उन्होने अपने बेटे को बहू को मारने से रोका।

बताया जा रहा हैं कि अपने पिता भूरा जाटव उम्र 55 साल के द्धारा रोकटोक करना आशाराम को पंसद नही आया तो उसने अपने पिता की मारपीट करते हुए अपने पिता का मुंह दातों से चबा लिया। घटना में पिता भूरा का होंठ कट गया तथा मुंह का उपरी भाग भी घाव हुआ है।

बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा जहां पूलिसे ने घायल पिता का मेडिकल करा कर आरोपी बेटे पर केस दर्ज कर लिया है।