BIKE के लिए शिवराज ने वंदना की हत्या कर दी

पिछोर। शिवपुरी जिले की ताजा न्यूज जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधानां थाना क्षेत्र से आ रही हे। कि थाने क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले रिछाई पंचायत के बरबटपुरा मजरा मे नव विवाहिता की हत्या पति ने सिर्फ इस कारण कर दी की पत्नि उसकी डिमांड पूरी नही कर रही थी। बताया जा रहा हैं कि पति अपनी पत्नि से दहेज में बाईक की मांग कर रहा था। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के मुताबिक वंदना (22) पत्नी शिवराज आदिवासी निवासी बरबटपुरा की 15 दिसंबर की सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। घटना के बाद पति शिवराज आदिवासी गायब था। ससुर शिवदयाल और सास सुबह खेत से घर लौटकर आए तो वंदना खटिया पर मृत पड़ी थी।

सूचना पर पुलिस ने उस समय मर्ग कायम कर लिया था। एसडीओपी पिछोर देवेंद्रसिंह कुशवाह ने बताया कि विवेचना के दौरान पता चला कि शिवराज दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। बाइक नहीं मिली तो पत्नी की हत्या कर भाग गया। आरोपी शिवराज आदिवासी के खिलाफ धारा 304बी, 498 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरेापी अभी फरार है।