चौथी बार रिजेक्ट हुई बदनाम चने की बोली, प्रशासन को हो रहा था 27 लाख का घाटा

कोलारस। श्रीजीबेयर हाउस कोलारस में रखा अमानक चने का फैला रायता सिमटने का नाम नही ले रहा हैं। शिवपुरी की मिडिया से शुरू हुआ बदनामी का सफर विधानसभा तक पहुंच गया था,शिवपुरी प्रशासन इस दाग को मिटाने का भरसक प्रयास कर रहा हैं,लेकिन दाग है की धुल ही नही रहा।

अब खबर आ रही हैं कि इस बदनाम चने को ठीकाने लगाने के लिए प्रशासन ने तीसरी बार नीलामी की प्रक्रिया अपनाते हुए बोली लगवाई। बोली में लगाई लगाई गई अधिकतम दर को प्रशासन ने अस्वीकृत कर दिया हैं। इसका सिर्फ एक ही कारण हो सकता हैं कि इसमें प्रशासन को 27 लाख रूपए का घटा हो रहा था। इस घाटे की पूर्ति कौन करेंगा।

जैसा कि विदित हैं कि 16 दिसबंर को श्रीजी वेयर हाउस में रखे अमानक चने की तीसरी बार बोली लगवाई गई थी। इस अमानक चने की नीलामी ई टेंडर के माध्यम से की गई थी। इस चने की बोली अधितम बोली 3657 रुपये चने की बोली लगाई गई थी। शासन ने उकत चना 4620 रूपए क्विटल में खरीदा था। इस बोली की स्वीकृति होना शेष थी,जिसकी स्वीकृती कलेक्टर शिवुपरी का भेजा गया था।

लेकिन अब खबर आ रही हैं कि इस बोली का निरस्त कर दिया गया हैं। अब चने को ठीकाने लगाने के लिए नई योजना बनाई जाऐगी। अभी कोलारस का बदनाम चना विधानसभा में उछला था,सरकार ने विधानसभा में बताया था कि कोलारस विधानसभा में लगभग पौने 4 करोड रूपए का भुगतान लगभग 350 किसानो का बकाया हैं।