शिवपुरी। खबर जिले की तहसील पोहरी के आईटीआई से है। जिसमें आईटीआई में पढानें वाली शिक्षक निशा वर्मा पत्नी सोनेराम वर्मा का ने आज कलेक्टर के यहां आईटीआई पोहरी के प्रार्चाय पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। महिला शिक्षक का आरोप है कि वह पिछले दो सालो से आई टी आई में अतिथि प्रवक्ता के पद पर काम कर रही थी।
महिला शिक्षिका का आरोप है कि वह आई टी आई पोहरी में अतिथि प्रबक्ता के पद पर विगत दो शैक्षणिक सत्रों से कार्यरत रही हैं। उसकी नियुक्ति नियमानुसार आनलाईन प्रक्रिया के बाद हुई है। जिसमें तीसरे सत्र हेतू भी प्रक्रिया में आवेदन किया है।
इसके बाद उन्होने आरोप लगाया कि आई टी आई पोहरी में नियमों को दरकिनार करते हुए इस प्रवक्ता के पद पर कु अनन्या श्रीवास्तव का एक वर्ष का अनुभव होने पर ही इसे रख लिया। पीडिता का आरोप है कि अनन्या श्रीवास्तव का यह अनुभव प्रमाण पत्र भी फर्जी है। जिसकी जांच कराकर इसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। इस मामले की शिकायत पीडिता ने कलेक्टर से की। जहां कलेक्टर ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।

