पार्टी में मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी की गाईड लाईन के अनुसार ही होगा: सुशील रघुवंशी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी में मंडल अध्यक्ष की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मंडल अध्यक्ष को ही प्रदेश व जिले से मिले कार्यों को संपन्न कराना होता है। ऐसे में हमें मंडल अध्यक्ष का चुनाव करते समय यह देखना होगा कि जिसके नाम का हम सुझाव दे रहे हैं वह इस पद का उचित क्रियान्वयन करने में सक्षम है या नहीं। यह बात भाजपा के  जिला निर्वाचन अधिकारी जशवंत हाडा ने शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के तीनो मंडल की निर्वाचन बैठक के दौरान कही।
       
मंडल निर्वाचन बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत हाडा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र विरथरे, धैर्य वर्धन शर्मा, अजीत जैन पूर्व विधायक, माखनलाल राठौर, प्रहलाद भारती,जिला सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी मंडल अध्यक्ष भानु दुबे, दिनेश रावत, केरन लोधी  मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।
 
जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी के बताया कि  जिले में इस बार 1546 बूथ अध्यक्ष पदों पर सफलतापूर्वक निर्वाचन होने के बाद अब पांच विधानसभा क्षेत्र में 22 मंडल अध्यक्ष का चयन किया जाएगा है। पहले जिले में 15 मंडल थे कार्य विस्तार की दृष्टि से अब इनकी संख्या 22 हो गई है।

इस अवसर पर उन्होंने कहा मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन पार्टी की गाइड-लाइन के अनुसार ही होगा। यह पद संगठन की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। ऐसे में हमें सर्वसम्मति से ऐसा नाम तय करना चाहिए जो पद की जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर सके।

विचारधारा आधारित संगठन है भाजपा-राजू बाथम

जिला सह निर्वाचन अधिकारी राजू बाथम ने कहा कि हम एक पार्टी को चलाने वाले लोग नहीं है बल्कि हम पार्टी रूपी परिवार चलाने वाले लोग है, क्योंकि हमारे यहां वंशवाद के रूप में पार्टी नहीं चलती। भारतीय जनता पार्टी वो राजनैतिक दल है, जिसका प्रारंभ तो है, लेकिन अंत नहीं है।

क्योंकि हम विचारधारा आधारित संगठन है और विचार कभी खत्म नहीं होते। भाजपा वैचारिक आधार पर मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां पीढ़ी दर पीढ़ी व्यक्ति बदलते रहते हैं और एक विचार के साथ परिवार का विस्तार होता है। एक समय कुछ लोगों का यह वैचारिक दल था, आज इस मजबूत विचार से करोड़ों लोग जुड़े है।

दुनिया का सबसे लोकप्रिय एवं सक्षम नेतृत्व भाजपा के पास-नरेंद्र विरथरे

बैठक में नरेंद्र विरथरे ने कहा कि हम सौभाग्यशाली कार्यकर्ता है कि हमारे पास प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह और कार्यकारी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जैसा मजबूत और सक्षम नेतृत्व है। पूरी दुनिया यह कहती है कि वर्तमान में भारत के पास सबसे लोकप्रिय एवं सक्षम नेता नरेन्द्र मोदी हैं।

उन्होंने कहा कि इजराइल में राष्ट्रपति के चुनाव में हमारे प्रधानमंत्री की बड़ी-बड़ी फोटो लगाकर चुनाव प्रचार किया जाना श्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा ऐसी अनुकूलता इसके पहले हमारे पास नहीं थी। इसलिये हमको समझना चाहिये कि आज हमारे कंधो पर जिम्मेदारी किस तरह की है।

परिवार का विस्तार ही पार्टी के बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: प्रहलाद भारती

मंडल निर्वाचन अधिकारी प्रहलाद भारती ने कहा कि हमारे पास सरकार के काम और नेतृत्व की लोकप्रियता के कारण अनुकूल माहौल है। जिसके कारण सदस्यता का लक्ष्य हम पूरा कर चुके है। उन्होंने कहा कि संगठन मनीषियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतीय जनता पार्टी परिवार को खड़ा किया है। सदस्यता अभियान के लक्ष्य से बढ़कर सदस्यता उन संगठन मनीषियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष सैकड़ों सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
G-W2F7VGPV5M