विवाहिता घर में अकेली थी, फांसी के फंदे पर झूल गई | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाने की सुनारी चौकी क्षेत्र के एक गांव से आ रही हैं,चौकी क्षेत्र के अंदोरा गांव में कल दोपहर को एक विवाहिता अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गई। जब सास से खेत कर लौट कर घर आई तो बहू का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

सीमा 23 पत्नी दीपक यादव निवासी ग्राम अंदोरा ने शुक्रवार की दोपहर 12 से 1 बजे के बीच फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि वे सभी खेत पर थे। सीमा घर पर अकेली थी।

मृतिका की सास सुखदेवी खेत से घर आई तो सीमा फांसी के फंदे पर झूलती मिली। सीमा ने रस्सी का फंदा बनाकर घर में लकड़ी से बांधा और झूल गई। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
G-W2F7VGPV5M