गल्ला व्यापारी की दुकान में चोरों को धावा, साढे चार लाख का माल पार | karera News

करैरा। खबर जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर किशनगंज करैरा के एक गल्ला व्यापारी की दुकान से चोर 4 लाख 59 हजार रूपए ले गए हैं। दो मंजिला इमारत से उतरने के लिए चोरों ने साड़ी का इस्तेमाल किया जो घटनास्थल से मिली है।

फरियादी दीपक पुत्र कालूराम गुप्ता निवासी कृष्णगंज ने बताया कि उसकी दीपक ट्रेडिंग के नाम से फर्म है जिससे वह गल्ले का कारोबार करता है। 13-14 की दरम्यिानी रात को अज्ञात बदमाश उसकी दुकान में घुस गए और 4 लाख 59 हजार रूपए ले गए। बदमाशों ने चोरी करने से पहले सीसीटीव्ही कैमरे के तार काट दिए जिससे घटना कैमरे में रिकॉर्ड नहीं हो सकी।