देवर ने भाभी को कुल्हाड़ी से काटा, लास्ट बेडरूम में बंद कर फरार | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा थाने के अतंर्गत आने वाले  गांव सिल्लारपुर से आ रही हैं। बताया जा रहा हैं कि गांव में रहने वाले एक युवक ने अपनी भाभी को कुल्हाडी से काट कर उसकी हत्या अपने घर में बने कमरे में बंद कर बहार से ताला लगाकर गांव से फरार हो गया।

जब पति लौटकर आया और पत्नि गायब दिखी। उसने अपने भाई को भी गायब पाया तो उसने अपने भाई के कमरे का ताला तोडकर देखा तो पत्नी की लाश अंदर पडी है। इस मामले में पुलिस ने देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर हत्यारे देवर की तलाश शुरू कर दी हैं।

जानकारी के मुताबिक वर्षा (27) पत्नी भरत रजक निवासी सिल्लारपुर की गुरुवार को देवर मनोज ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के दिन वर्षा का पति भरत रजक ससुराल चमरौआ गया था। वापस उसी दिन लौट आया थक जाने के कारण वह सो गया। शाम करीब 6 बजे नींद खुली तो पत्नी कहीं दिखाई नहीं दी।

आसपास सहित खेत पर भी ढूंढने के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। रात बीत जाने के बाद सुबह चचेरे भाई मनोज रजक पर शंका हुई। क्योंकि मनोज भी घर पर नहीं था और उसके कमरे का ताला लगा हुआ था।

चाचा रवि रजक के साथ शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे मनोज के कमरे का ताला तोड़ दिया और गेट खोले तो अंदर वर्षा की लाश पड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि वर्षा पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। पुलिस ने पति की रिपोर्ट पर आरोपी मनोज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार है।
G-W2F7VGPV5M