शिवपुरी। सब जूनियर ओपन राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कुराश महासंघ के तत्वाधान में हरियाणा कुराश एसोशियसन के द्वारा 20 से 22 सितम्बर तक गुड़गांव में आयोजित किया गया उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले से 4 खिलाडि़यों ने मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुये 01 रजत और 02 कांस्य पदक प्राप्त कर प्रदेश व शहर का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया हैं।
खिलाड़ी उद्दयांश सिंह शाह रजत पदक, कु. हर्षिता बरैया कांस्य पदक, युवराज सिंह राणा कांस्य, और कु. सलौनी सैन 5वें स्थान पर रही पदक प्राप्त करने से चुकी जबकि कु. सलौनी सैन ने वर्ष 2018 में चार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी की और इन चारो में राष्ट्रीय चैम्पियन रही।
संभागीय खेल और युवा कल्याण अधिकारी एम.के.धौलपुरी ने जानकारी देते हुये बताया कि ये सभी पदक विजेता खिलाड़ी श्रीमंत माधराव सिंधिया जिला खेल परिसर में प्रशिक्षक शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। और खिलाडि़यों को बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की।