पृथ्वी पर मानव जीवन इसलिए संभव है कि यहां पर जीवन दायिनी पेड-पौंधे हैं: शिक्षाविद किशोर जैमिनी | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर की समाजसेवी संस्था स्वच्छ शिवपुरी के तत्वाधान में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान में आज शहर के शिक्षाविद किशोर जैमिनी ने अपने स्टूडेंटो के साथ वृक्षारोपण किया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में किशोर जैमिनी ने स्टूडेंटो को पर्यावरण का महत्व अपने जीवन में कितना है एक अलग ही अदांज में बताया।  

किशोर जैमिनी ने कहा कि यह पैड पौंधे है इसलिए प्रथ्वी पर मानव जीवन है। कि प्रथ्वी पर अगर पेड पौंधे नही होगें तो यह मानव जीवन ही नष्ट हो जाऐगा। जैसा कि हम सब जानते हैं कि प्रथ्वी के साथ अन्य ग्रहो मंगल और चांद पर मानव के कदम पहुंच चुके हैं वहां जीवन ही नही हैं क्यो की वहां पर्यावरण नही हैं।

पर्यावरण ही मानव जीवन का मूल आधार हैं। प्रकृति ही ऐसे पर्यावरण का निर्माण करती हैं जो मानव जीवन के उपयुक्त हैं। इसलिए हमे हमारी धरती को हरीभरी रखनी हैं जिससे यह अनेको-अनेको वर्षो तक मानव जीवन सुरक्षित बना रहे हैं।

इस अवसर पर स्वच्छ शिवपुरी स्वस्थ शिवपुरी मिशन के संयोजक उमेश श्रीवास्तव ने  छात्रों को वृक्षारोपण का महत्व उनका पर्यावरण में योगदान पर संबोधित किया इस   अवसर पर सक्सेस प्वाइंट के संचालक अवधेश श्रीवास्तव और विकेश श्रीवास्तव जी ने भी पर्यावरण एवं वृक्षों के महत्व पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देखा जाए तो पेड हमारे माता-पिता से कम नही हैं वह हमे जीवन दायानि आक्सीजन देते हैं जिसका कोई मूल्य नही हैं हमे खाने को फल-फूल देते हैं,वर्षा करवाने मे भी सहायक होते हैं। अगर इनकी गोद में बैठ जाओ तो हमारे पेरेटंस की तरह हमारे प्यारी छाव देते हैं।

इसलिए इनका हम अपने माता-पिता के तरह सम्मान करे। हमारे हिन्दू धर्म में वृक्षो के सम्मान में कई त्यौहार मनाए जाते है। पीपल के पेड में  सभी देवी देवताओ का निवास बताया गया हैं। 

वट वृक्ष को अक्षय मानकर हमारी सस्कृति में महिलाए अपने पतियो की लम्बी उम्र के लिए इस वृक्ष की पूजा करती हैं ओर तुलसी के पौधे को हम अपनी मां की तरह सम्मान देते है और हर घर में आंगन में तुलसी माता को रोपित करते है। अत:वैज्ञानिक दृष्टिकोण से और हमोर धर्म के अनुसार पेड पौधे हमारे पालनहार हैं।