भाजपा का घंटानाद आंदोलन: यशोधरा राजे सिंधिया के नेतृत्व में जगाएगें सोई हुई सरकार को | Shivpuri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस सरकार भगाओ, 9 माह की कांग्रेस  सरकार की वादाखिलाफी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा घंटानाद आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में कार्यकर्ता बढ़े स्तर पर घंटा,घडिय़ाल, ढोल मंजीरे बजा कर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे, इस आंदोलन के मुख्य अतिथि होंगी पूर्व मंत्री श्री मंत यशोधरा राजे सिंधिया होगी।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं आंदोलन के प्रभारी प्रहलाद भारती  ने भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से बताया कि घंटानाद आंदोलन 11 सितम्बर बुधवार को सुबह 11 बजे शहर के तात्या टोपे समाधि स्थल से शुरु होगा जो राजेश्वरी रोड़, गुरुद्वारा चौक, माधब चौक कोर्ट रोड़ होते हुए कलेक्ट्रेट पहुँचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देंगे। आंदोलन में शामिल सभी कार्यकर्ता अपने हाथों में घंटा, घडिय़ाल, ढोल, मंजीरे बजाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे, तथा आंदोलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया रहेंगी।

बताया गया कि यह आंदोलन में प्रदेश की 9 माह की कांग्रेस सरकार को उसकी वादाखिलाफी के लिए नींद से जगाने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों की कर्ज माफी के नाम पर किसानों को धोखा दिया, वहीं वहीं प्रधानमंत्री सम्मान निधि देने के लिए भी विफल साबित हुई है। इसी प्रकार युवाओं को बेरोजगार भत्ता देने के नाम पर ठगा गया।

प्रदेश में बिजली कटौती, भावंतर भुगतान जैसे मुद्दों पर मध्यप्रदेश बचाओ, कांग्रेस भगाओ के साथ घंटानाद आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन में जिले की पांचों विधानसभाओं  के कार्यकर्ता अपनी भागीदारी प्रगट करेंगे  भारतीय जनता पार्टी के सभी समस्त कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इस घंटेनाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सुनिश्चित कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।
G-W2F7VGPV5M