पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि को लेकर भाजयुमों ने फूंका मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जगतपुर चौराहे पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री राम सरैया ने कहा कि मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुखिया कमलनाथ द्वारा दे दनादन पेट्रोल डीजल की रेट बढ़ा दी गई है। जिससे किसानों से लेकर आम जनता की कमर तोड़ दी है।

कोलारस में जगतपुर चौराहे पर युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विपिन खेमारिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू राजावत, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राम सडैया, किसान मोर्चा अध्यक्ष गुरप्रीत सिह चीमा, जगदीश जादोन, सुरेश जैन, शिव कुमार चौहान, प्रदीप धाकड़, संजू गोयल, प्रमोद चतुर्वेदी, शुभम भार्गव, रोहित बैरागी, मयक गोड, सतीश भार्गव सहित समस्त भाजपा नेता युवा मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
G-W2F7VGPV5M