करंट के झटके से कुएं में गिरी महिला की मौत | karera News

Bhopal Samachar
करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग से आ रही हैं कि करैरा के रामनगर गांव में एक महिला को करंट लगने के बाद वह झटके के साथ कुएं में गिर गई। ग्रामीणों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पतला के लिए रवाना हुए। लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला का पीएम कराकर मर्ग कायम कर कार्रवाई शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक विनीता (25) पत्नी सुनील जाटव निवासी रामनगर घर के पास तार लगा रही थी। तभी करंट लग गया और झटके के साथ कुएं में गिर गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने महिला को बाहर निकाला और करैरा अस्पताल में भर्ती कराया। करैरा से शिवपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल शिवपुरी में शाम 7.30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
G-W2F7VGPV5M