खाली प्लाट पर कब्जा करने आए 7 फुट के मिस्टर मगरमच्छ, वन विभाग ने धरे

Bhopal Samachar
शिवपुरी। शहर के सिद्धेश्वर इलाके में शक्ति कॉलोनी में शनिवार की रात एक 7 फीट लबा मगरमच्छ कॉलोनी के लोगों ने देखा तो उसके बाद इसकी जानकारी वन टीम को दी और रात के समय वन टीम मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद सुबह के समय फिर से वन टीम को इसकी जानकारी दी गई।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यह मगरमच्छ पास में स्थित गूजर ताल से आता है। हर रोज इसे देखा जा रहा है। इसके बाद वन टीम ने पास स्थित एक खाली प्लॉट में मगरमच्छ की तलाश की और इस दौरान कॉलोनी के लोग भी पानी में बांस डालते हुए देखे गए करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने 7 फीट के लंबे मगरमच्छ को पकड़ा है।

बारिश के दिनों में कई बार देखा गया है मगरमच्छ

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में यहां दो मगरमच्छ दिखाई देते हैं। यह दोनों ही नलकूप के पास स्थित मोरी से तालाब से बाहर आ जाते हैं। रात के समय यह कॉलोनी की सड़कों पर घूमते रहते हैं। लोगों का कहना है कि यह मगरमच्छ कई बार दिन में आ जाते हैं। यहां बच्चे भी खेलते हैं, इसलिए इनका खतरा बना हुआ था।

दो घंटे तक छकाया मगरमच्छ ने वन टीम को

रविवार की दोपहर में वन विभाग की रेस्क्यू टीम के दाताराम, नरेन्द्र, पूरनसिंह, याकू, पिपलेन्द्र सिंह चौहान दोपहर में पहुंचे। उन्होंने रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन मगरमच्छ उनकी पकड़ में नहीं आया। उसके बाद रेस्क्यू टीम ने पानी में जाल डाला। उसके बाद काफी देकर की मशक्कत के बाद मगरमच्छ जाल में फंस गया। उसे वन टीम ने पकड़ लिया और अब इसे चांदपाठा में छोड़ा जाएगा।