आकर्षक परेड के लिए होमगार्ड एवं वन विभाग की टुकडियों को मिला प्रथम पुरस्कार | Shivpuri News

शिवुपरी। स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित संयुक्त परेड में विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट में भाग लिया। जिसमें उत्कृष्ट परेड प्रदर्शन के लिए सशस्त्र बल में होमगार्ड की टुकड़ी को प्रथम, एसएएफ की टुकडी को द्वितीय, मध्यप्रदेश पुलिस बल को तृतीय स्थान जबकि निशस्त्र बल में वन विभाग को प्रथम, एनसीसी एयरबिंग की टुकड़ी को द्वितीय और गाईड दल और शोर्य दल की टुकड़ी को संयुक्त तृतीय पुरस्कार प्रदाय कर शील्ड प्रदाय की गई।