सिंध: अटल सागर के खोले गए 8 गेट, निचली बस्ती में अलर्ट

शिवपुरी। पिछले दो दिन से गुना अशोकनगर और भोपाल में हो रही तेज बारिश ने सिंध नदी अपने पूरे उफान पर है। जिसके चलते एक ही बार में पूरा अटल सागर जलमग्र हो गया है। इस तेज पानी के चलते अब स्थिति यह बन गई है कि अटल सागर के सुबह 4 गेेट खोले गए। परंतु शाम होते पानी का स्तर लगातार बढता रहा। और फिर शाम को 4 और गेट खोले गए। अब अटलसागर बांध मडीखेडा के 8 गेट खोल दिए गए है। जिसके चलते अब डेम में सैलानियों का जमाबडा लगने लग गया है।