शिवपुरी। शरीर के विभिन्न अंगों के साथ हमें अपनी त्वचा की देखाभाल करना बहुत जरूरी है। हमारे चेहरे से ही हमारी मुख्य पहचान होती है। चेहरे पर प्रयोग की जाने वाली क्रीम व अन्य आवश्यक चीजों के उपयोग के बारे में पहले पूर्ण रूप से समझ लेना चाहिये तभी हम उसका उपयोग करें वरना हमारे चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।
यह बात ब्यूटीशियन लीना नागपाल ने भारत विकास परिषद की वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आयोजित संस्कृति सप्ताह के दौरान ब्यूटीशियन डेमों व प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर महिला संयोजक संगम अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका वर्षा जैन, हर्षा मित्तल सहित बड़ी संख्या में महिला सदस्य एवं बालिकाएं उपस्थित थीं।
उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं को मेकअप किए जाने के विभिन्न तरीकों से विस्तार से बताया तथा कहा कि हमारे चेहरे को कौन सी चीज नुकसान दे सकती है, यह जानना बहुत जरूरी है। हमें अपनी त्वचा के अनुसार ही क्रीम, पाउडर व अन्य सामग्री का उनयोग करना चाहिये ताकि हमारे चेहरे की सुन्दरता बनी रहे।
हमें किसी की भी देखादेखी अथवा किसी भी कम्पनी के प्रोडक्ट को तब तक प्रयोग नहीं करना चाहिये जब तक यह ज्ञात न हो जाए कि यह हमारे चेहने के लिए नुकसानदेह नहीं है। उन्होंने इस मौके पर चेहरे को समय समय पर धोने, धूप धूल से बचाने तथा अन्य सुझाावों के बारे में भी विस्तार से समझाया।
फलाहारी व्यंजन प्रतियोगिता आज
वीर तात्याटोपे शाखा द्वारा आयोजित किए जा रहे संस्कृति सप्ताह के दौरान बुधवार 21 अगस्त को फलाहारी व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम संयाजिका सपना पाण्डे एवं अर्चना जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता मारवाड़ी अग्रवाल धर्मशाला पंचायती बगीचा पर दोपहर 3 बजे से आयोजित की जाएगी। फलाहारी व्यंजन प्रतियोगिता दो वर्गों मीठे व नमकीन वर्ग में आयोजित होगी। उन्होंने सर्व संबंधितों से निर्धारित समय एवं स्थल पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

