सुषमा जी के जीवन का हर क्षण देश को समर्पित रहा है: सुशील रघुवंशी | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी।  मध्यप्रदेश के कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं, जिन्हें सुषमा स्वराज जी का मार्गदर्शन मिला। आज भले ही वह हमारे बीच नहीं हैं,  लेकिन वे विचारों से हमेशा अजर अमर रहेंगी। सुषमा जी ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक देश की सेवा की। विचार और संगठन के लिए अपना तिल-तिल दिया। आदरणीय सुषमा जी ऐसी पुस्तक थीं जिसमें ज्ञान, संवेदनशीलता, नैतिकता, कर्तव्यबोध और अदभुत संगठन क्षमता समाहित थी। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने कम्युनिटी हाल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में स्व. सुषमा जी का पुण्य स्मरण करते हुए कही।

सुशील रघुवंशी ने कहा कि उनकी जिह्वा पर मां सरस्वती विराजमान थीं। उनको सदन में सुनने के लिए सांसद लालायित रहते थे। उनके द्वारा रखे गए विषयों में हमेशा नवीनता के साथ ही सार्थकता भी होती थी। सदन में वे अपनी बुद्धियुक्ति से किए गए प्रश्न और उठाए गए मुद्दों से सब को निरुत्तर कर देती थी। विधायक  वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि पार्टी संगठन ने सुषमा दीदी को जो भी जिम्मेदारी दी, उसे पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य परायणता के साथ उन्होंने पूरा किया। हर काम में वे अपने कार्यशैली की अमिट छाप छोड़ती थी।

विदेश मंत्री रहते उन्होंने उस मंत्रालय को जो आमजन की पहुंच से दूर रहता था, उसे लोगों के बीच अपनेपन की भावना से सुशोभित किया। एक ट्वीट के जरिए वे लोगों की समस्याओं का समाधान करती थीं। उनके कार्यकाल में ऐसे अनेक उदाहरण हैं जिसमें उन्होंने विदेशों में फंसे भारतीयों की त्वरित मदद की। उनमें गजब की संवेदनशीलता के साथ व्यवस्था के प्रति समर्पण भी था। प्रदेशकार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र विरथरे ने कहा कि श्रीमती सुषमा स्वराज का अचानक निधन हम सभी के लिए आश्चर्यजनक घटना है। उन्होंने कहा कि हर विषय पर उनकी अदभुत पकड़ थी। वाणी पर उनका अधिकार था। आदर्श भारतीय नारी कैसी होती है, उसका प्रत्यक्ष उदाहरण श्रीमती सुषमा स्वराज थीं।

उन्होंने कहा कि जब सदन में तथ्यों और तर्को के आधार पर बोलती थीं तो ऐसा लगता था मानो कोई शेरनी गर्जना कर रही हो। उन्होंने भारतीय जीवन को जीते हुए भारतीय संस्कृति के संवर्धन में अमूल्य योगदान दिया। ओमप्रकाश खटीक ने कहा कि वे एक संवेदनशील महिला थीं। उन्होंने अपनी कार्यकुशलता के बल पर समाज में एक अलग छाप छोड़ी। वे संगठनात्मक क्षमता की धनीं थी। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से उनका सीधा संवाद था। वे मातृत्व और स्नेह से भरी हुई, आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय विदूषी थीं।

उन्होंने भारतीयता और भारत को अपने अंदर विचारों के माध्यम से जीने का काम किया। उनका निधन न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी बल्कि समूचे राष्ट्र की बड़ी क्षति है। पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि ईश्वर कुछ लोगों को बनाकर वह सांचा तोड़ देता है, जिससे उन्हें बनाया है  और इसीलिए दोबारा वैसा ही मनुष्य नहीं बन पाता। सुषमा जी ऐसी ही थीं। जैसी वह थीं, वैसा कोई हो ही नहीं सकता। मैं सुषमा जी को श्रृद्धांजलि अर्पित करता हूं। डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि सुषमा जी के व्यक्तित्व का सिर्फ देश नहीं, बल्कि सारी दुनिया की महिलाएं अनुसरण करेंगी। पूर्व राज्यमंन्त्री श्री राजू बाथम ने कहा कि सुषमा जी के बारे में अखबारों में छपा है कि वह इस मामले में पहली महिला थीं, वह उस मामले में पहली थीं।

लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि वह एक आदर्श गृहिणी और सफल राजनेता थीं। यही उनके व्यक्तित्व की विशिष्टता थी, जो सिर्फ भारतीय नारियों के लिए नहीं,  बल्कि पूरे विश्व की नारियों के लिए आदर्श बन सकती है। वह बहुत अच्छी पत्नी, बहुत अच्छी मां, बहुत अच्छी बहन और बहुत अच्छी नेता थीं। उन्होंने कहा कि पहले भारत में यह धारणा थी कि जो महिलाएं राजनीति में सफल होती हैं,  वह सिंगल होती हैं। लेकिन सुषमाजी ने उस धारणा को तोड़ दिया। उन्होंने भारतीय महिलाओं के सामने एक आदर्श रखा।

सुषमा जी अपने पति का बहुत सम्मान करती थीं और अपनी बेटी की सभी छोटी से छोटी बातों का ध्यान रखा करती थीं। पूर्व विधायक माखनलाल राठौर ने कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में और देश के विकास में भी उनकी बहुत रूचि रहती थी उनके जीवन से संयम, धैर्य और बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कैसी भी परिस्थिति हो कभी उनके चेहरे पर सिकन नहीं देखी।

अक्सर सत्ता में रहने वाले लोग सत्ता के बिना बहुत बैचेन हो जाते हैं,  लेकिन उनमें कभी बैचेनी नहीं देखी। श्रद्धांजलि सभा में अशोक खंडेलवाल राजकुमार खटीक ओमप्रकाश शर्मा गुरु ओमी जैन डॉक्टर शैलेंद्र गुप्ता भानु दुबे डॉ राकेश राठौर अमित भार्गव दिलीप मुद्गल लक्ष्मी जाटव केपी परमार इकबाल खान, राजकुमार शर्मा, अभिषेक शर्मा अरुण पंडितबृजेश  विरथरे हरिओम काका एडवोकेट अजय गौतम रानू रायजादा डॉक्टर सतीश भार्गव मनोज शर्मा हरिओम राठौर सोमा नामदेव राजेंद्र राठौर गिर्राज शर्मा आकाश राठौर डॉ एमके शिवहरे डॉक्टर आकाश कटारिया दीपक राठौर संजय राठौर सोनू कुशवाह आदि उपस्तिथ रहे।

भाजपा की जिला बैठक आज( 12 अगस्त )

भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक  सोमवार को सुबह 11:00 बजे कोठी नंबर 1  चिंताहरण के पास रखी गई है यह जिला बैठक भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री श्री शैलेन्द्र एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी के मार्गदर्शन में रखी गयी है बैठक में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ जी सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे 

इस बैठक में जिले में निवासरत  प्रदेश कार्यसमित सदस्य, जिला पदाधिकारी,सांसद.विधायक,पुर्व विधायक गण. भाजपा के मंडल अध्यक्ष,सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष,सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी, सहप्रभारी, मंडल प्रभारी, सहप्रभारी,मोर्चा के जिला प्रभारी की उपस्तिथि अनिवार्य है । कृपया सभी मंडल प्रभारी व मंडल अध्यक्ष अपनी अपनी मंडलों में सदस्यता  के जमा हुए पत्रको को भी साथ लेकर पहुंचे उक्त श्रेणी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें।
G-W2F7VGPV5M