अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की बिगड़ी हालत, एंबुलेंस में कराया प्रसव | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। सुरवाया के गढ़ी बरौद से जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराकर सुरवाया उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के मुताबिक सुरवाया के गढ़ी बरौद गांव निवासी शकुंतला आदिवासी 26 पति महेश आदिवासी को सुबह 8:30 पर प्रसव पीड़ा होने लगी। डायल 108 पर सूचना के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। परिजन एंबुलेंस में महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए।

तभी फोरलेन करई डाडा के पास महिला को प्रसव पीड़ा अधिक होने लगी। 108 एंबुलेंस के पायलट मनोज ने गाड़ी सड़क किनारे लगाई, इसके बाद ईएमटी राहुल ने महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। प्रसूता महिला व उसके बच्चे को सुरवाया उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
G-W2F7VGPV5M