कांग्रेस के दिग्गज चुनाव हार गए, जनता कांग्रेस के साथ नही हैं : केपी सिंह | PICHHORE NEWS

Bhopal Samachar
पिछोर। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार अाने के बाद से पिछाेर से कांग्रेस के विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केपी सिंह की नाराजगी कम होती नहीं दिख रही है। वे अपनी सभाओं में कांग्रेस पर सीधे हमले करने से भी नहीं चूक रहे हैं। 15 साल बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार में मंत्री न बनाए जाने का दर्द बार-बार छलक रहा है।


बुधवार को पिछोर के बीजासेन मंदिर पर आयोजित सभा में विधायक केपी सिंह ने कहा कि चुनाव में 10% सीटें आने पर विपक्ष का नेता बनता है। जब 10% ही कांग्रेस के लोग नहीं जीते तो विपक्ष का नेता भी कोई नहीं बन पाया। पार्टी के अध्यक्ष थे राहुल गांधी वो भी चुनाव हार गए।

ऐसे बहुत सारे नेता चुनाव हार गए जिनके बारे में कहते थे कि ये चुनाव नहीं हारेंगे। उसमें हमारे सिंधियाजी भी थे, वो भी चुनाव हार गए। उससे यह संदेश गया कि अब पब्लिक कांग्रेस के साथ नहीं है। अब विधानसभा में बहुमत या किसी तरह से सरकार बन गई, तो इस मानसिकता के भय से बहुत बड़ा दबाव प्रशासनिक विभागों में नहीं बन पाया।

वही पुरानी व्यवस्था, लूट खसोट, भ्रष्टाचार, अनाचार का वातावरण बना हुआ है। कुछ कमी आई है, लेकिन उतना असर नहीं हुआ है, जितना सरकार बनने के बाद होना चाहिए था। विधानसभा में बहुमत या किसी तरह सरकार बन गई है और लोकसभा में कांग्रेस का सफाया हो जाना ये दो मोटे कारण हैं, उस भय से जितना प्रशासनिक सुधार होना चाहिए था अभी तक नहीं हो पाया। मेरे मन में भी संतुष्टि नहीं है। 
G-W2F7VGPV5M