बडी खबर: पुरानी रंजिश के चलते युवक मेें गोली मारकर की हत्या | karera News

करैरा। करैरा के ग्राम सढ़ में आज सुबह कुछ लोगों ने एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्या आरोपियों ने मृतक को चार गोलियां मारी जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची जहां पूछताछ में यह निकलकर सामने आया कि हत्यारोपियों और मृतक के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था।

बताया गया हैं कि इसी विवाद के चलते एक प्रकरण दर्ज हुआ था जो न्यायालय में प्रचलित है और इसी मामले को लेकर उनके बीच रंजिश बढ़ गई थी और आज हुई यह घटना इसी रंजिश का परिणाम है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपियों के नाम अभी स्पष्ट नहीं किए हैं और न ही मामले में कोई एफआईआर दर्ज हो सकी।

जानकारी के अनुसार नवल सिंह पुत्र रज्जू  सिंह जाटव उम्र 30 वर्ष निवासी सढ़ आज सुबह करीब 9 बजे अपने खेत पर जा रहा था जहां रास्ते में उसे गांव के कुछ लोगों ने रोक लिया और उसके साथ झगडऩे लगे और इसी झगड़े के दौरान आरोपियों ने नवल सिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी जिससे 4 गोलियां नवल सिंह को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

गोलियों की आवाज सुनकर गांव में सनसनी फैल गई इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओपी आत्माराम शर्मा और थाना इंचार्ज मनीष जादौन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए जहां उन्होंने पूछताछ की और बाद में शव को पीएम के लिए करैरा रवाना किया। घटना की जानकारी लगने पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता पीएम हाउस पर एकत्रित हो गए। जो बॉडी आने का इंतजार कर रहे थे।