बदरवास राजेश जैन के यहां चोरी, सोना सहित नगदी पार | Badarwas News

बदरवास। खबर जिले के बदरवास कस्बे से आ रही हैं जहां कस्बे के साक्षाी गार्डन के पास स्थित एक घर के ताले तोडकर उसमे चोर घुस गए,बताया जा रहा हैं चोर लगभग सोना-चांदी ओर नगदी सहित 85 हजार रूपए का माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में फरियादी के बयानो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं।

जानकारी के अनुसार बदरवास के वार्ड क्रमांक 6 में साक्षी गार्डन के सामने निवासरत राजेश कुमार जैन पुत्र शिखर चंद जैन उम्र 49 ने पुलिस को बताया कि मैं और मेरा छोटा भाई एक ही मकान में रहते है। बीती रात्रि में और मेरे पिताजी घर पर सो रहे थे।मेरा छोटा भाई का परिवार गिर्राजी के दर्शन करने गया हैं।

रात में 3 बजे में पेशाब करने उठा तो मैने देखा कि मेरे और मेरे भाई के कमरो के ताले टूटे पडे है। मैने अपने पिताजी को जगाया ओर जाकर देख तो समान बिखरा पडा था। मैने अपने छोटे भाई के कमरे में जाकर देखा तो उसका भी ताला टूटा पडा हैं।

राजेश कुमार जैन ने बताया कि मेरा एक सोने का हार,एक मंगलसूत्र चार सोने की चूडी,एक सोने की चैन,एक नाक काटा और 10 हजार रूपए नगदी सहित लगभग 85 हजार का समान चोरी हुआ है। मेरे भाई का क्या—क्या समान गया हैं उसके आने पर ही पता चल सकेगा। बताया जा रहा हैं कि राजेश जैन के यहां 2 वर्ष पूर्व भी ताले तोडकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।