जिले में अभी तक 369.05 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिले में 01 जून 2019 से अभीतक 369.05 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गत वर्ष 03 अगस्त तक 447.26 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले मे 3 अगस्त 2019 को 14.88 मि.मी. जबकि गत वर्ष 3 अगस्त 2018 को औसत वर्षा निरंक रही थी।
       
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1047.3 मि.मी. वर्षा रिकाॅर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि आज शिवपुरी में 45.0 मि.मी., कोलारस में 28.0 मि.मी., नरवर में 07.0 मि.मी., पोहरी मे 45.0 मि.मी.,पिछोर में 09.0 मि.मी. तथा खनियांधाना मे निरंक, बैराड़ मे निरंक, एवं बदरवास में निरंक तथा करैरा में 00 मि.मी., वर्षा दर्ज हुई है।
G-W2F7VGPV5M