कोटा-झांसी फोरलेन पर टायर फटने से ट्रक पलटा, चालक गंभीर | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। कोटा-झांसी फोरलेन हाईवे पर सुरवाया थाना के पास में बुधवार को कोटा स्टोन से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक टायर फटने के कारण अनियंत्रित हुआ था। इससे ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज असपताल में चल रहा है। वहीं आस-पास वाहन नहीं होने के कारण बड़ा हादसा टल गया है।

जानकारी के अनुसान आरजे 28जीए 3116 कोटा से स्टोन भरकर झांसी की ओर जा रहा था तभी बृज ढाबा के पास चलते ट्रक का टायर फटने से ट्रक पलट गया जिससे न केवल ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया है बल्कि चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल हो जिला अस्पातल के लिए भिजवा दिया है।