युवक ने घर के बाहर लगाया बोर्ड: कांग्रेसी दबंगों से परेशान होकर यह मकान बिकाउ है | kolaras News

Bhopal Samachar
कोलारस। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के लुकवासा चौकी क्षेत्र से आ रही है। जहां एक युवक ने अपने मकान के बिकाउ होने का बोर्ड अपने मकान के बाहर लगाया है। इतना ही नहीं उसने विधिबत लिखा है कि वह मकान वह कांग्रेसी दबंगों से परेशान होकर बैच रहा है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक कई बार चौकी सहित पुलिस थाना कोलारस में कर चुका है। परंतु पीडित पक्ष की कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। कारण है कि दबंग कांग्रेसी नेता है।

जानकारी के अनुसार विवेक ओझा पुत्र रामकिशन ओझा निवासी लुकवासा ने अपने घर के बाहर एक बोर्ड लगाया है। जिसमें उसने लिख रहा है कि यह मकान बिकाउ है। साथ ही नीचे लिख रखा है कि कांग्रेसी दबंगों से परेशान होकर वह यह मकान बैच रहा है। जब पीडित से उक्त मामले का कारण जानना चाहा तो उसने बताया कि वह लुकवासा के गांधी नगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रहता है। और बेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।

युवक का आरोप है कि संतोष ओझा,रामबाबू ओझा, व्रद्धांवन ओझा,पूरन ओझा जो कि कांग्रेसी नेता है जबरन उसके मकान के पीछे के रास्ते पर जबरन रास्ता बनाना चाहते है। जिसे लेकर उसका उक्त नेताओं से कई बार विवाद भी हो गया है। जब उक्त युवक अपनी जगह में और मकान का निर्माण करना चाहता है तो आरोपी उसे कुल्हाडी से काटने की धमकी देते है।

युवक का आरोप है कि वह कई बार इसकी शिकायत थाने सहित पुलिस अधीक्षक से कर चुका है। परंतु आरोपीयों का कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक होने के चलते उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते अब वह अपना मकान बेचना चाहता है। इसलिए उसने अपने घर के बाहर बोर्ड चस्पा कर दिया है।