BJP के सदस्यता अभियान की शुरूवात, राष्टीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के मुख्य आतिथ्य में होगा शुभारंभ | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरीे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती 6 जुलाई के अवसर पर संगठन पर्व सदस्यता अभियान के शुभारंभ मे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री प्रभात झा जी मुख्य अतिथि के रहेंगे जो जिले की सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे यह सदस्यता अभियान 6 जुलाई से प्रारंभ होगा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा जी जिले के अभियान में 6 जुलाई को सुबह 11 बजे नगर के स्थानीय शगुन बाटिका में सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि होंगे।

श्री रघुवंशी ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से भाजपा की विचारधारा से जोडऩे का प्रयास करें। सदस्यता अभियान हमारे वैचारिक  अधिष्ठान का संकल्प है। सदस्यता अभियान की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पैनलिस्ट श्री धैर्यबर्धन शर्मा ने कहा कि किसानों के लिए खेती में जितना अधिक महत्व बोवनी का होता है, उसी तरह भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान बीजारोपण की शुरूआत है। 

सदस्यता अभियान में हम जो बीजारोपण करेंगे,  उन्हीं बीजों में से वृक्षों के रूप में कर्मठ कार्यकर्ता तैयार होंगे।  उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जिला जो रचना तैयार करे,  उस रचना को प्रत्येक मतदान केन्द्र तक क्रियान्वित करें।

प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वोट की राजनीति नहीं करती है। समाज में नया संदेश देने और जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न विषयों को हम समाज में लाने का काम करते है। 

उन्होंने पंचवटी (पांच पेड़) लगाकर प्रत्येक बूथ पर सदस्यता अभियान की शुरूआत करने की बात कही। उन्होंने आने वाले वर्षाकाल में जल संरक्षण को लेकर सदस्यता अभियान के साथ अपने-अपने गांव में मुहिम चलाने की बात भी कही। सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राजू बाथम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में परिवर्तन आया है।

हर आदमी भारतीय जनता पार्टी से जुडऩे के लिए आतुर है। जरूरत उस तक पहुंचने भर की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव मे जिन बूथों पर हमें कम वोट मिले, वहां पर प्रभावी सदस्यता अभियान चलाया जाए, ताकि हमारा हर बूथ मजबूत हो। उन्होंने 6 जुलाई से प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को भव्य रूप देने की बात कही। उन्होंने कहा कि खेत, खलिहान, किसान, बाजार, और चौपाल हर जगह पहुंचकर किसानों को जोडऩे का काम करें।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत जैन ने कहा कि अभियान में बढ़-चढक़र सहभागिता करने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने इस सदस्यता अभियान के शुभारंभ पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी,सांसद, विधायक,पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी,जिला कार्यकारिणी,मंडल पदाधिकारी कार्यकारिणी, मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकारिणी, प्रकोष्ठ, प्रकल्प एवं विभाग के  जिला संयोजक कार्यकारिणी,पालक संयोजक,पूर्व पार्षद, वर्तमान 2014 हारे जीते पार्षद, सभी मोर्चा  के पदाधिकारी समस्त भाजपा कार्यकर्ताओ से आग्रह किया है कि भाजपा के संगठन का विस्तार करने के लिए सदस्यता शुभारंभ के कार्यक्रम में अपनी सहभगिता सुनिश्चित करे।

इस अवसर पर पूर्व विधायक माखनलाल राठौर जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल हेमंत ओझा कपिल जैन दिल्ली मुदगल अमित भार्गव डॉ राकेश राठौर डॉ रीता गुप्ता अनुराग अस्थाना रामगोपाल चौधरी ओमी जैन हरिओम राठौर लक्ष्मी जाटव जगदीश राठौर भागीरथ कुशवाह भारत गौतम अजय भार्गव अरुण पंडित सोमा नामदेव किरण कुशवाह मथुरा प्रजापति विपुल जैमिनी संजय राठौर आकाश राठौर राजा यादव जयदीप कुशवाह विक्की भदौरिया ठाकुरलाल राठौर नरेंद्र शर्मा अजीत ठाकुर राजेंद्र कुशवाह हरिओम काका डॉ विजय खन्ना प्रकाश राठौर जुगनू मित्तल इकबाल खान सुशील वर्मा तरुण अग्रवाल प्रभात मिश्रा  विष्णु राठौर गणेश धाकड़ प्रदीप सोनी पंकज महाराज राजीव जैन मनोज शर्मा विनोद राठौर सुरेंद्र रजक अरविंद ठाकुर नीरज खटीक संजय राठौर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
G-W2F7VGPV5M