बदरवास के भाजपा नेता ने पूरणखेड़ी टोल कर्मचारी को पीटा | kolaras News

कोलारस। खबर जिले के कोलारस के पूरणखेड़ी टोल प्लाजा से आ रही है। जहाँ आज टोल के पैसे मांगने को लेकर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष बदरवास ने टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत टोल प्रबंधन में कोलारस पुलिस को की ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार भजयुमो बदरवास मंडल अध्यक्ष सूरज गोस्वामी अपनी कार क्रमांक एमपी 08 सीए 7808 से शिवपुरी से गुना की ओर जा रहे थे। जिसपर टोल कर्मी ने टोल मंगा तो नेताजी अपना आपा खो बैठे और टोल के केबिन में बैठे कर्मचारी के साथ जमकर मारपीट कर दी। उक्त पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया। पुलिस  मामले की जांच में जुट गई है।