14 मतों से शैलेन्द्र समाधिया को हराकर अभिभाष​क संघ के जिलाध्यक्ष बने विनोद धाकड | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव हेतु आज सुबह 11 बजे से न्यायालय परिसर में मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान के  लिए अभिभाषकों में अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम 4:30 बजे के बाद मतदान समाप्त होने के पश्चात मतगणना शुरू हुई। जिसके परिणाम देर शाम घोषित हो गए। इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में विनोद धाकड ने 14 मतों से शैलेन्द्र समाधिया को हराया है। इस चुनाव के लिए वरिष्ठ अभिभाषक मदन बिहारी श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था।

जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव हो रहे हैं जबकि सहसचिव और लायब्रेरियन पद हेतु निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो चुका है। 11 कार्यकारिणी सदस्यों में से 7 निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं जबकि शेष कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोणीय संघर्ष था । मुकाबले में शैलेंद्र समाधिया, विनोद धाकड़ और जीतेंद्र सिकरवार थे जिसमें विनोद धाकड नेे 14 मतों से शैलेन्द्र समाधिया को पटकनी दी है ।

श्री समाधिया को समर्थन वरिष्ठ अभिभाषक विजय तिवारी द्वारा किया जा रहा है। जबकि विनोद धाकड़ के लिए पूर्व अध्यक्ष स्वरूपनारायण भान और धर्मेंद्र शर्मा प्रचार कर रहे हैं। अध्यक्ष पद हेतु 1-1 वोट के लिए संघर्ष छिड़ा हुआ है। उपाध्यक्ष पद के लिए शंकरलाल गोबिल और निखिल सक्सैना के बीच सीधा मुकाबला था जिसमें शंकरलाल गोबिल ने 1 मत से निखिल सक्सेना को हराया है। जबकि सचिव पद हेतु राधावल्लभ शर्मा ने पंकज आहूजा को 23 मतों से हराया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए चतुष्कोणीय संघर्ष में गोपाल व्यास ने भरत ओझा हराया है। जिला अभिभाषक संघ के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 446 है।

ये पदाधिकारी हुए निर्विरोध निर्वाचित
सहसचिव पद हेतु रीतेश निगम, लायब्रेरियन पद हेतु साहब सिंह कुशवाह निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिन सात कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है उनके नाम हैं सुनील व्यास, श्रीमति सुमन जाट, संजय शर्मा, दीवान सिंह तोमर, सादिक मोहम्मद, आलोक श्रीवास्तव और जेआर श्रीवास्तव।
G-W2F7VGPV5M