गांव जाने की कहकर निकला किसान, लाश कूनों नदी में मिली | BADARWAS, SHIVPURI NEWS

बदरवास। जिले के बदरवास के ग्राम सनवारा में एक किसान की लाश कूनो नदी में पड़ी मिली। जो अपने पुत्र से गांव जाने की कहकर निकला था, लेकिन दूसरे दिन उसकी लाश नदी से बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जुगनू पुत्र पुनिया आदिवासी निवासी सनवारा रविवार को अपने पुत्र रामवीर से गांव जाने की कहकर निकला था, लेकिन वह गांव नहीं पहुंचा तो रामवीर ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा जिस पर रामवीर ने थाने में पिता के लापता होने की सूचना दी और कल सुबह उसकी लाश कूनो नदी में पड़ी मिली।