वैदिक मंत्रों की ध्वनियों के ​बीच लगाए गए ब्राह्मण समाज के वर वधुओं ने फेरे, 20 जोड़ों ने लिए फेरे | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। विगत 9 वर्षों से लगातार सर्व ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन इस वर्ष भी गांधी पार्क मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र,छात्राओं में कक्षा 10 वीं के 92 एवं 12 वीं के 65 सम्मान किया गया।

साथ ही ब्राह्मण समाज पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा समाजसेवी राकेश बिरथरे, वद्री प्रसाद गौतम, मधुसूदन चौबे, सतीश गौतम एवं ब्राह्मण समाज के प्रशासनिक पदों पर चयनित आईएएस तन्मय वशिष्ठ,  कुलदीप शर्मा, हेमंत भार्गव, संदीप शर्मा प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। सर्व ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में 20 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।

जिनमें इन्दौर, गुना, ग्वालियर, कुंभराज, श्योपुर, मुरैना एवं शिवपुरी आदि जिलों के  समाज के वर वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह समिति के जिला संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने बताया कि समिति की ओर से फ्रिज, एलईडी, कूलर, पलंग, वर-वधु के कपड़े, कुर्सियां, मिक्सी, प्रेस तथा सोने की लोंग, बीजासन पत्री, पाजेब, बिछुआ तथा रसोई के वर्तन प्रत्येक जोड़ें उपहार स्वरूप भेंट किए गए।

सर्व ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन, सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद शर्मा एवं आनंद भार्गव के आतिथ्य में संपन्न कराया गया। साथ ही सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तमकांत शर्मा एवं विवाह समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, पूर्व विवाह सम्मेलन अध्यक्ष महेश शर्मा, कैलाश दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष अरूण भार्गव, प्रमेन्द्र बिरथरे सोनू, सचिव राजकुमार सड़ैया, कोषाध्यक्ष महावीर मुदगल, घनश्याम शर्मा, सहसचिव अरविन्द सड़ैया, राजू शर्मा, द्वारिका प्रसाद भटेले, हरगोविन्द शर्मा, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, अनिल अवस्थी, श्रीमती रेणू भार्गव, स्नेहलता उपाध्याय, रामलखन मुढ़ौतिया, धर्मेन्द्र भारद्वाज डेंडरी, महेन्द्र शर्मा ककरौआ, कैलाश शर्मा सिरसौद, अमरदीप शर्मा,विपिन पचौरी, राजबिहारी शर्मा, दिलीप त्रिवेदी, बृजेश शर्मा दुल्हारा, बृजेश शर्मा बमरा, रामशंकर दुल्हारा, संजय शर्मा, मनोज मंत्री, लालू शर्मा केबी, अंकुर शर्मा तथा आकाश शर्मा धौधा बालों के साथ 10 युवा समाजसेवी ग्वालियर से आकर अपना सहयोग प्रदान किया और विवाह सम्मेलन संपन्न कराया गया।

वरूण होटल के संचालक बंटी शर्मा द्वारा विवाह सम्मेलन में रात भर विवाह सम्मेलन में पधारे मेहमानों को चाय चुस्कियां पिलवाई गई। विवाह सम्मेलन में उपस्थित जन समुह को संबोधित करते हुए नर्मदा प्रसाद शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह से धन का अपव्यय रोका ही जा सकता हैं साथ ही विवाह सम्मेलन में समाज के विभिन्न लोगों से परिचय भी हो जाता हैं साथ समाज बन्धुओं में आपस में स्नेह भी बढ़ता हैं।

पुरूषोत्तमकांत शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि हम शिवपुरी जिले में नि:शुल्क ब्राह्मण बच्चों को पढ़ाने के लिए कोचिंग का संचालन करने जा रहे हैं। विवाह समिति के सदस्य परेशान परिवार के हर दु:ख दर्द में शामिल होकर उसके दु:ख दर्द को बांटने का प्रयास करेंगे साथ ही पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए विप्र बन्धु के घर के बाहर पौधा रोपण करेंगे। विवाह समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा ने कहा कि आगामी जनवरी माह में जिले भर के ब्राह्मणों का समागम करने जा रहे हैं।

विवाह समिति के अध्यक्ष रामजी व्यास ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज को एकजुट करने हेतु एवं फिजूल खर्ची एक माध्यम है साथ ही समाज संगठित होगा तो उसकी समूचे देश प्रदेश में एक अलग पहचान होगी। मंच का संचालन महावीर मुदगल एवं भरत तिवारी ने संयुक्त रूप से किया अंत में आभार अरविन्द सड़ैया ने किया।
G-W2F7VGPV5M