सेवादल ने लोकसभा चुनाव के लिये सभी ब्लॉकों में नियुक्त किए प्रभारी | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जिला काँग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिल 'उत्साही' ने बताया कि जिले के समस्त ब्लॉकों में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कराने एवं प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सेवादल कार्यकर्ता नियुक्त करके वार्ड व ग्राम स्तर पर कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं विकास कार्यों के सम्बन्ध में जन सम्पर्क, नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी एवं महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 

उत्साही ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष मेंं अधिक से अधिक मतदान कराने जिला शिवपुरी के सभी ब्लॉकों में निम्नानुसार सेवादल प्रभारी नियुक्त किये गये हैं जिनमें पोहरी से रामसेवक धाकड़, राकेश शर्मा, बैराड़ में  विनोद शर्मा, दीपेन्द्र गुप्ता, शहर शिवपुरी में राजगिरि गोस्वामी, बृजेन्द्र सिंह चौहान को नियुक्त किया गया हैं। 

वही ग्रामीण शिवपुरी में श्रीमती जगजीत कौर, हरगोविंद आदिवासी, कोलारस में  गजराज सिंह कुशवाह, हरपाल आदिवासी, बदरवास में पप्पू आदिवासी, श्रीमती रज्जो आदिवासी, रन्नौद में के.पी. यादव (वेदमऊ), श्रीमती कविता शर्मा, खनियाधाना में बादल सिंह यादव, शीलचंद जाटव को नियुक्ति किया गया हैं।

वही पिछोर में सुनील गिरि गोस्वामी, मनोज ओझा, करैरा देवेन्द्र परिहार, हेमंत दुबे, दिनारा में डॉ. हरगोविंद सेन, श्रीमती आरती झा, नरवर में अनूप सिंह चंदेल, विशाल पाठक, सुभाषपुरा में कैलाश शिवहरे, कालीचरण शर्मा। उक्त समस्त ब्लॉक गुना एवं ग्वालियर संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत आते हैं। सभी ब्लॉक प्रभारी दोनों संसदीय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करके उन्हें विजयी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन करेंगे।
G-W2F7VGPV5M