फिजीकल क्षेत्र से नाबालिक का अपहरण, मामला दर्ज | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी से बीती शाम एक 17 वर्षीय बालिका को पड़ौस में रहने वाला आरोपी बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया जिसकी शिकायत बालिका की मां ने थाने जाकर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 363 के तहत कायमी कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय बालिका मंगलवार की शाम करीब  7 बजे अपने घर पर थी उसी समय पड़ौस में रहने वाला आरोपी कमली शाक्य ने बालिका को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ ले गया।

जब देर रात्रि बालिका घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने बालिका की तलाश की तो उन्हें ज्ञात हुआ कि उनकी पुत्री को आरोपी कमली के साथ देखी गई थी। परिजनों ने जब आरोपी के घर जाकर देखा तो वह भी घर पर नहीं था जिससे परिजन यह समझ गए कि आरोपी उनकी बालिका का अपहरण कर ले गया है।