आचार संहिता खत्म: मंगलवार को आयोजित होगी जनसुनवाई | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण हेतु प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम 28 मई 2019 को प्रात: 11 बजे से जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष शिवपुरी में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान आदर्श आचरण संहिता लागू होने के कारण जनसुनवाई का कार्यक्रम स्थगित हो गया था। आचार संहिता समाप्त होते ही पुन: जनसुनवाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है।