भाजपा की प्रचंड जीत पर पूर्व विधायक भारती ने जताया मतदाताओं का आभार | Pohri News

Bhopal Samachar
शिवपुरी। भारत के इतिहास में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की अभूतपूर्व जीत और ग्वालियर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विवेक नारायण शेजवलकर के भारी बहुमत से विजयी होने पर पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने पोहरी विधानसभा की समस्त मतदाताओं तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ व ईमानदार छबि के भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर पोहरी विधानसभा क्षेत्र से 14797 मतों से विजयी हुए है तथा सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र के 146842 मतों से विजयी हुए हैं। उनकी इस जीत का श्रेय मुख्य रूप से पोहरी सहित सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को जाता है।

पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व, राष्ट्रवाद तथा मोदी सरकार की साफ नीयत से विगत 05 वर्षों में किए गए विकास कार्या के प्रति जनता ने अपना भरोसा भारतीय जनता पार्टी के प्रति जताया है। उन्होनें कहा कि यह जीत जनता की जीत है, यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। इस हेतु पोहरी विधानसभा क्षेत्र की जनता और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का विनम्र आभार। 
G-W2F7VGPV5M