ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को उड़ाया, एक की मौत, दो घायल | NARWAR, SHIVPURI NEWS

नरवर। खबर जिले के नरवर के सीहोर थाना क्षेत्र के नरवर रोड़ पर स्थित छितरी तिराहे पर बीती शाम एक अज्ञात ट्रेक्टर चालक ने सामने से आ रही एक बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक चालक कल्लू विश्वकर्मा की मौत हो गई। 

जबकि बाइक पर बैठे कपिल विश्वकर्मा और दामोदर विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए, 279, 337 के तहत कायमी कर ट्रेक्टर की तलाश शुरू कर दी है।