किसानों की खेतों के पानी तो दूर यहां के सांसद पीने का पानी भी नही दे पाए: BJP प्रत्याशी केपी सिंह | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। यहां के सांसद महोदय ने 18 सालो में किसानों को सिचाई का पानी तो दूर पीने का पानी भी नही दिया,युवा रोजगार को तरसते है पलायन करने पर मजबूर है, बच्चे पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों में जा रहे है  यह केंद्रीय मंत्री भी रहे  जबकि सांसद जी चाहते तो यह संसदीय क्षेत्र देश मे अब्बल होता  यह बात आज शिवपुरी विधानसभा के गाँवो में नुक्कड़ सभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी डॉ के पी यादव ने कही। 

केपी यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अभी भी कर्ज माफ नहीं हुआ है। कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ ठगी हुई उन्हें धोखा दिया गया है। बेरोजगारों को सुनहरे सपने दिखाए। आज की तारीख तक एक भी युवा को बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला है। कांग्रेस की चार माह की लंगड़ी सरकार ने प्रदेश में त्राहि-त्राहि मचा दी है, जो वादे किए वह पूरे नहीं हो पाए।

केपी यादव आज शिवपुरी विधानसभा के ग्राम रायश्री, बिलारा, सिरसौद, टोंका, बेहटा, शंकरपुर, लोहादेवी, लालगढ़, तानपुर, पिपरसमा, टोंगरा, बिलोकला, सतेरिया, नगर के नोहरी, मनियर, संजय कालोनी, सइसपुरा में जनसम्पर्क कर बुजुर्गो,माता बहिनो, मतदाता से आशीर्वाद लिया
        
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंन्त्री श्री राजू बाथम ने कहा कि
राहुल गांधी ने कर्जमाफी को लेकर वचन दिया था कि अगर हमारी सरकार आई तो 10 दिन के भीतर कर्ज माफ कर देंगे और यदि 10 दिन में कर्ज माफ नहीं हुआ तो 11वें दिन मुख्यमंत्री बदल देंगे। सरकार को 120 दिन से अधिक हो गए हैं। यदि आप गांव गरीब,किसान की उन्नति चाहते है तो मोदी को चुने
G-W2F7VGPV5M