कर्ज माफी पर बोले सिंधिया: कहा BJP कर रही है दुष्प्रचार, प्राण जाए पर वचन जाए | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। जैसे-जैसे मतदान का दिन निकट आ रही हैं,वैसे ही यह चुनाव अपने रंग में दिख रहा हैं,सिंधिया ने पिछोर और भौंती की सभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्धारा की गई किसानों की कर्ज माफी पर कांग्रेस के लिए प्लस पोंईट नही माना जा रहा हैं,इस कारण ही सांसद सिंधिया ने किसानों की कर्ज माफी पर सफाई दी हैं।

सांसद सिंधिया ने कहा कि आज किस मुंह से ये भाजपा के लोग आप से वोट मांगने आ रहे हैं, जरा हिसाब लेना इन सब झूठे भाजपाईयों से। दुष्प्रचार किया जा रहा किसान कर्ज माफ़ी को लेकर। ये राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और हमारी प्रदेश सरकार का वचन है। मप्र के हर किसान का 2 लाख रुपए तक का कर्जा हमारी सरकार ने माफ किया है। 

आचार संहिता के कारण कुछ लोग बाकी रह गए हैं, उनका कर्ज चुनाव बाद माफ़ होगा। ये मेरी जिम्मेदारी और वचन है। प्राण जाए पर वचन न जाए, ये मेरा जीवन का सिद्धांत है। सिंधिया ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने देश के 5 करोड़ गरीब परिवारों के 25 करोड़ लोगों के लिए न्याय, न्यूनतम आय योजना लाए हैं। परिवार की महिला प्रमुख के खाते में हर साल 72 हजार रुपए आएंगे। 
G-W2F7VGPV5M