सबसे बड़ी खबर : अजेय सिंधिया का किला मुश्किल में 40 हजार से पीछे ​ज्योतिरादित्य | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। अब ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें लगातार बढती जा रही है। लगातार आ रहे रूझानों के बीच खबर फिर आ रही है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 वें रूझान में भी पीछे चल रहे है। भाजपा के केपी यादव लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को पछाडते हुए अब जीत का अंतर 27930  हजार से बढकर पर 40 हजार पहुंच गया है। केपी यादव का पीछा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया को 160724 मत मिले है। जबकि भाजपा के केपी यादव 200027 मत प्राप्त हुए है। अब भाजपा 27930 से बढकर मतों 39303 से आगे है।