बड़ी खबर:भाजपा प्रत्याशी केपी यादव का आरोप 1 घंटे से गायब है कलेक्टर, गड़बड़ी की आशंका ! | SHIVPURI NEWS

Bhopal Samachar
शिवपुरी। गुना शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से लगातार भाजपा बढत बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी केपी यादव लगातार सिंधिया के गढ में ही उन्हें पटकनी दे रहे है। इसी बीच अभी केपी यादव 28 हजार मतों से आगे है। इसी बीच खबर आई कि भाजपा प्रत्याशी केपी यादव ने शिवपुरी कलेक्टर के गायब होने की बात कही है। केपी यादव ने मीडिया से आरोप लगाते हुए कहा है कि पिछले 1 घण्टे से शिवपुरी कलेक्टर नदारद है उनके स्थान पर एडीएम बैठे है जो कलेक्टर के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहे है। उन्होंने कहा कि गुना कलेक्टर को भी वह पूर्व में शिकायत कर चुके है। केपी यादव ने गडबडी की आशंका की और इसारा किया है। 
G-W2F7VGPV5M