100 किलो खरबूजा चोरी, तीन पर मुकदमा दर्ज | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रायश्री सतेरिया में स्थित पूरन सिंह राठौर के फार्म हाउस से टयूबवैल का स्टार्टर और 100 किलो खरबूजा चुराने वाले तीन चोर गोलू पुत्र हरज्ञान जाटव, सतेंद्र पुत्र सिरनाम जाटव और अरविंद जाटव के खिलाफ पुलिस ने फार्म हाउस मालिक पूरन पुत्र मिंटूलाल राठौर की रिपोर्ट पर से भाादवि की धारा 379 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।