10वीं-12वीं रिजल्ट: प्रदेश की मैरिट सूची में शिवपुरी के स्टूडेंट्स का कब्जा, पढिए ब्रिलियंट स्डूटेंड्स के नाम

Bhopal Samachar
शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद प्रदेश की टॉपटेन सूची में शिवपुरी जिले के छात्र-छात्राओं ने शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। शिवपुरी के 10वीं कक्षा के 14 छात्र-छात्राओं का नाम इस सूची में शामिल है जबकि 12वीं की टॉपटेन सूची में 3 छात्र-छात्राओं के नाम दर्ज हैं। 

10वीं की प्रदेश की प्रवीण्य सूची में 
आईपीएस स्कूल के छात्र अर्जुन कुशवाह, शिक्षा भारती बाल निकेतन स्कूल की काजल वर्मा और राईजिंग पब्लिक स्कूल बैराड़ की वैष्णावी बंसल ने 500 में से 495 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। वहीं 493 अंकों के साथ आईपीएस स्कूल की प्रेरणा प्रजापति, बाल शिक्षा निकेतन के आर्श पाण्डे ने छटवां स्थान पाया है। 

सातवे स्थान पर शासकीय उ.मा.वि.खरई की कु. बिटिल रजक, बाल शिक्षा निकेतन के संतोष धाकड़ और शिक्षा भारती बाल निकेतन की लाली धाकड़ रहीं जिन्होंने 492 अंक प्राप्त किए। आठवे स्थान पर बाल शिक्षा निकेतन के सौरभ शुक्ला, उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 के दिलीप कुशवाह और आकाश शिवहरे शामिल हैं जिन्होंने 491 अंक हासिल किए हैं। 

दसवे स्थान आकाश गुर्जर राजीव गांधी मेमोरियल मगरौनी, पार्थ गुप्ता आइडल केम्ब्रिज उ.मा.वि. करैरा और ज्ञान प्रभात स्कूल मनियर की नीलम जाटव शामिल हैं जिन्होंने 489 अंक पाकर यह उपलब्धि हासिल की है। 

वहीं 12वीं की प्रदेश की प्रवीण्य सूची में गणित संकाय के छात्र कुलदीप पुत्र कैलाश धाकड़ शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 ने 483 अंक पाकर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गणित संकाय में ही विवेक कुमार शर्मा और कृषि संकाय में हर्षित गुप्ता ने पांचवां स्थान पाया है।
G-W2F7VGPV5M