चुनाव प्रचार के दौरान बैलगाडी की सैर करती दिखी प्रियदर्शनी राजे, महिला की मदद नहीं कर पाई राजे | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। इन दिनों चुनाव अपनी पूरी चरम सीमा पर है। कांग्रेस भाजपा और बसपा के प्रत्याशी क्षेत्र में अपने अपने प्रत्याशीयों को वोट करने की अपील के साथ रात दिन एक किए हुए है। इसी के चलते सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नि प्रियदर्शनी राजे इन दिनों अपने पति ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रचार में जुटी हुई हैं। 

अशोकनगर जिले के चंदेरी विधानसभा क्षेत्र में जब वह सडक़ चलते लोगों से उनका हालचाल पूछ रही थीं तो बैलगाड़ी पर बैठी एक महिला ने उनसे कुछ रूपए मांगे, लेकिन चुनाव आचार संहिता के कारण प्रियदर्शनी राजे उक्त महिला की मदद नहीं कर सकी। प्रियदर्शनी राजे के साथ मौजूद कुछ कांग्रेस नेताओं ने उनसे कहा कि इस समय आचार संहिता लागू है। उन्होंने महिला से कहा कि प्यार तो मिलेगा, लेकिन पैसा नहीं। 

प्रियदर्शनी राजे जब सडक़ से गुजर रहे लोगों से उनका हालचाल पूछ रही थी उसी दौरान एक बैलगाड़ी रोककर उन्होंने लोगों का हाल जाना। कदवाया गांव में बैलगाड़ी से जा रहे एक परिवार को रोककर जब उन्होंने उनका हालचाल जाना तो बैलगाड़ी पर मौजूद एक महिला उनसे कुछ रूपए देने के लिए  कहने लगी। इस पर प्रियदर्शनी राजे मुस्कुराईं और मदद के लिए उत्सुक हुई, लेकिन उनके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें रोक दिया।