बड़ी खबर:खौफ का पर्याय बना दिनारा थाना, बाईकर्स बदमाश व्यापारियों के मोबाइल लूट ले गए | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। शहर में इन दिनों बारदातों का ग्राफ बडता जा रहा है। शिवपुरी पुलिस पूरी तरह से नाकाम बनी हुई है। शहर में एक के बाद एक तीन हत्याकाण्ड के मामलों में पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वही दिनारा कस्बे की हालात यह है कि यहां आए दिन लूट की बारदातें हो रही है। परंतु पुलिस पूरी तरह से नाकाम बनी हुई है। हालात यह है कि आज दिन दहाडे बदमाशों ने दो बाईक पर सबार व्यापारीयों के साथ लूट की बारदात को अंजाम दिया है। 

जानकारी के अनुसार दतिया के व्यापारी विकाश सिंधी और लक्बू यादव अपनी बाईक से दतिया से करैरा में आए हुए थे। दोपहर लगभग 3 बजे वह बापिस दतिया लौट रहे थे। तभी थनरा चौकी के पास दो बाईकर्स बदमाशों ने उक्त व्यापारीयों की बाईक में कट मारी। कट मारने के बाद दोनों में विबाद हो गया। 

यह विबाद इतना बढ गया कि उक्त आरोपीयों ने व्यापारीयों पर हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों व्यापारी चौटिल हो गए। उसके बाद उक्त आरोपी व्यापारीयों के मोबाईल लूट कर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत पीडित व्यापारीयों ने दिनारा थाने में की। जहां पुलिस मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कह रही है। 

यह पहली घटना नहीं है अपितु इससे पहले भी दिनारा में व्यापारीयों को गोली मारकर लूट की बारदात को अंजाम दिया जा चुका है। जिसमें एक व्यापारी की हालात तो नाजुक बनी हुई है। उक्त व्यापारी को गंभीर हालात में अब ग्वालियर से दिल्ली रैफर कर दिया है। वही पुलिस अपनी नाकामी छुपाने महज छोटी छोटी घटनाओं के प्रेस नोट जारी कर अपनी पीट थपथपा रही है।