16 वर्षीय युवती ने गटका जहर, मौत | NARWAR, SHIVPURI NEWS

नरवर। खबर जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया सुनवाई से आ रही है। जहां बीते रोज एक किशोरी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस मामले की सूचना पर परिजन तत्काल किशोरी को लेकर नरवर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने युवती की गंभीर हालात को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय युवती ने रास्ते में ही दम तोड दिया। अब किशोरी ने उक्त कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका है। 

जानकारी के अनुसार महादेवी पुत्री सुखलाल बाथम उम्र 16 वर्ष ने सोमवार को घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसने जहर का सेवन क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका, लेकिन जहर खाने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसके परिजन उसे लेकर नरवर अस्पताल पहुंचे। महादेवी की गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है, लेकिन ग्वालियर पहुंचने के पूर्व ही उसकी मृत्यु हो गई।