लगातार लूट की वारदातों से सहमा दिनारा, गहोई समाज ने थाना प्रभारी से मिलकर की सुरक्षा की मांग | karera, SHIVPURI NEWS

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा क्षेत्र की है। जहां एक के बाद एक हो रही लूट की बारदातों से व्यापारी वर्ग में खौफ का माहौल निर्मित हो गया हैँ। दिनारा क्षेत्र में हो रही व्यापारियों पर लगातार घटनाओं से उद्धेलित गहोई समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को दिनारा थाना प्रभारी केएन शर्मा व थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम से मुलाकात की और व्यापारियों की सुरक्षा करने सहित अपराधियों को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया ।  

प्रतिनिधि मंडल में अखिल भारतीय गहोई महासभा के संगठन मंत्री सुरेश सेठ बन्धु,चौरासी क्षेत्र के सरंक्षक एमएल गेडा,सक्रिय समाज सेवी विनोद सेठ,चौरासी क्षेत्रीय सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश नीखरा,पूर्व अध्यक्ष गहोई समाज करैरा नरेश सरावगी,केके पत्रकार आदि शामिल थे ।

एमएल गेडा ने बताया कि थाना प्रभारी द्वारा आश्वासन दिया गया है कि अपराधी जल्दी ही हमारी गिरफ्त में होंगे। व्यापारी सहित आम आदमी की सुरक्षा देना हमारी जिम्मेदारी ही हमारी ड्यूटी है और हम हर हालात में दिनारा थाना क्षेत्र में सुरक्षा कर अमन चैन कायम रखेंगे एवं व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। अपराध करने बालों को सजा मिलेगी। थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को दो सप्ताह में व्यापारियों के साथ घटित वारदातों का खुलासा करने का आश्वासन भी दिया ।बाद में प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़त परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।