तालाब में नहाने गया मासूम डूब गया,साथी छोडकर भाग गए | karera News

करैरा। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिलानगर से आ रही है। जहां बीते रोज एक तालाब में नहाने गए एक 10 वर्षीय मासूम की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। इस घटना के दौरान म्रतक के साथी भी साथ में थे। परंतु अपने दोस्त को डूबता देख साथी भाग गए। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज पुष्पेन्द्र पुत्र रामसिंह आदिवासी उम्र 10 साल निवासी सिलानगर अपने दो अन्य साथियों के साथ पास में ही स्थिति बांसगढ के तालाब में नहाने गया हुआ था। इस तालाब में खेती करने के लिए पास के खेत बालों ने गहरा गड्डा खोद दिया था। जिसमें नहाते समय पुष्पेन्द्र डूबने लगा। पुष्पेन्द्र को डूबता देख साथी भाग गए और उक्त मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे तब तक मासूम की मौत हो गई।