बदरवास। ग्वालियर-गुना रेलवे ट्रैक पर बदरवास के ग्राम ईसरी में स्थित रेलवे की पुलिया पर एक अज्ञात लाश दो हिस्सों में कटी हुई अवस्था में मिली। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
जहां उन्हें बताया गया कि रविवार की रात करीब 10:30 बजे इंदौर देहरादून इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके प्रयास में पुलिस जुट गई है।

